पवनहंस की वृंदावन-दिल्ली हेलीकाप्टर सेवा आज से
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पवनहंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड बुधवार 28 नवंबर से वृंदावन से दिल्ली के बीच दैनिक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी। वृंदावन से होने वाली पहली उड़ान को स्थानीय सांसद जयंत चौधरी हरी झंडी दिखाएंगे।
दिल्ली से इस सेवा की उड़ान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 डी (डोमेस्टिक टर्मिनल) से होंगी। दिल्ली से वृंदावन का एक तरफ का किराया 3900 रुपये होगा, जबकि दोनों तरफ का (रिटर्न टिकट) 7000 रुपये। पवन हंस देश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का संचालन करती है। इनमें वैष्णो देवी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अमरनाथ के लिए सेवाएं शामिल हैं। यह असम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप में भी सेवाओं का संचालन करती है। जल्द ही वह हिमाचल प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश में भी हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू करने वाली है। उसका उत्तर प्रदेश के बौद्धस्थलों के लिए भी सेवाएं शुरू करने का इरादा है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग से उसकी बातचीत चल रही है।
मथुरा संवाददाता के अनुसार पवनहंस कंपनी का हेलीकॉप्टर दोपहर 12.15 बजे वृंदावन में पहली बार लैंडिंग करेगा। पवनहंस के जनरल मैनेजर सीपी सिंह ने बताया कि सर्दियों में सुबह सात-आठ बजे दिल्ली से उड़ान भर कर 45 मिनट में हेलीकॉप्टर वृंदावन आएगा। यात्रियों को तीन से चार घंटे में मंदिरों के दर्शन कराके वापस चला जाएगा। यह सेवा नियमित होगी और एक या दो यात्री की बुकिंग पर भी सेवा दी जाएगी। अधिक यात्री होने पर हेलीकॉप्टर के चक्कर बढ़ाए जाएंगे या फिर जरूरत पड़ने पर दूसरा हेलीकॉप्टर भी भेजा जाएगा। बुकिंग यूपी टूरिज्म, इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आइटीडीसी), दिल्ली टूरिज्म के जरिए कराई जा सकती है। पंद्रह दिन बाद बुकिंग को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। दस साल और उससे कम उम्र के बच्चे का दस फीसद किराया लिया जाएगा। एक यात्री अपने साथ पांच किलोग्राम वजनी सामान लेकर आ सकता है।
News Link : http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-9888250.html
News Source : Jagran
एफडीआई मुद्दे पर संसद हाइजैक : सांसद जयंत चौधरी
Press Releases
रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है।
Read more...Live video chat with Shri Jayant Chaudhary, MP (LS)
मथुरा से लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयन्त चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से 9 मार्च 2014 को गूगल हैंगआउट के माध्यम से लाइव वीडियो चैट करेंगे। इस ‘सांसद विकास संवाद’ नामक पारस्परिक वार्तालाप सत्र का उद्देश्य स्थानीय लोगों को उनके प्रतिनिधि के नजदीक लाना है।
Read more...सांसद जयन्त चौधरी ने नई तहसीलों की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में मथुरा जनपद में गोवर्धन, आगरा जनपद में अकोला तथा गाजियाबाद जनपद में लोनी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की है। Read more...