गठबंधन पर नहीं संगठन पर है ध्यान : जयंत चौधरी
मोदीनगर - राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि यह समय गठबंधन अथवा जोड़तोड़ का नहीं है। मेरा पूरा ध्यान इस समय संगठन व कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि सूबे सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। वे रालोद के लिए शहीद रहेंगे। जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को भोजपुर थाना क्षेत्र के अमराला गांव में उनकी तेरहवीं पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने के लिए आये थे। गठबंधन एवं जनता दल परिवार की एकता के प्रयासों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता दल परिवार की एकता के मामले में जदयू अध्यक्ष शरद यादव की रालोद अध्यक्ष अजित सिंह से वार्ता भी हुई थी। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन दिल्ली स्थित किसान घाट पर मनाया जाएगा। पहले सरकार जन्मदिन मनाती थी, लेकिन इस बार किसान ट्रस्ट का होगा।
इससे पूर्व शोकसभा को संबोधित करते जयंत ने कहा कि शहीद सूबे सिंह जब अस्पताल में भर्ती थे तो वे उन्हें देखने गए थे। उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। रालोद मजिस्ट्रेटी जांच पर भी नजर रखेगा। परिवार की पूरी सहायता की जाएगी। विधायक सुदेश शर्मा ने सूबे सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए कहा कि उनके नाम पर विधायक निधि से अमराला में द्वार बनवाया जाएगा। यदि विधायक निधि में रुकावट होगी तब भी द्वार अवश्य बनेगा। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी उन्हें शहीद का दर्जा देगी। पूर्व बसपा विधायक मास्टर राजपाल ने भी सूबे सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगा रालोद!
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चौधरी ने बुधवार को कहा कि किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय लोकदल संघर्ष करने के लिए तत्पर है किसी भी हालत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रालोद अब सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा। पार्टी की सदस्यता भी आनलाईन शुरू होगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी अब सोशल मीडिया का प्रयोग और तेजी से करेगी। इससे कार्यकर्ताओं से जुडऩे में और अधिक आसानी होगी। आगामी 23 दिसबर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयन्ती से राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान का शुभारभ ऑनलाइन भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों के एजेन्डे से किसान गायब है किसानों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान देने वाला नहीं है। सरकार में राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि न होने के कारण सदन में किसानों की बात करने वाला कोई नहीं है इसलिए किसानों के गन्ने व धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
Press Releases
रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है।
Read more...Live video chat with Shri Jayant Chaudhary, MP (LS)
मथुरा से लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयन्त चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से 9 मार्च 2014 को गूगल हैंगआउट के माध्यम से लाइव वीडियो चैट करेंगे। इस ‘सांसद विकास संवाद’ नामक पारस्परिक वार्तालाप सत्र का उद्देश्य स्थानीय लोगों को उनके प्रतिनिधि के नजदीक लाना है।
Read more...सांसद जयन्त चौधरी ने नई तहसीलों की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में मथुरा जनपद में गोवर्धन, आगरा जनपद में अकोला तथा गाजियाबाद जनपद में लोनी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की है। Read more...