?
omega ck2129 replica breitling navitimer a24322 review replica watches uk rolex 6263 non paul newman daytona price vintage longines watches uk replica watches
मथुरा (छाता): पूर्व सासद और रालोद के महासचिव जयंत चौधरी ने सोमवार को ऐलान किया है कि वर्तमान भू अधिग्रहण कानून के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की जरूरत बताते हुए अधिवक्ताओं को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।
वह सोमवार को यहां अपनी निधि से बने बार सभागार के लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। कहा कि सस्ता सुलभ न्याय देने के लिए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बैंच बनाना आवश्यक है। अधिवक्ताओं के लिए वह आधी रात तैयार हैं। केंद्र सरकार ने जो भू-अधिग्रहण कानून बनाया है, वह उसके खिलाफ हैं। इसके लिए वह आदोलन करेंगे।
निवर्तमान सांसद ने कहा कि ब्रज से उनका बहुत गहरा रिश्ता है। वह पद पर रहें या न रहें, वह जनता की बिना भेदभाव के सेवा करते रहेंगे। जयंत ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अपराध दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रही हैं। महिलाएं व आम आदमी सुरक्षित नहीं हैं। नई सरकारें आ रही हैं, जो जनता पर नए-नए कानून थोप रही हैं।
विधायक ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए वह हर समय तैयार हैं। जैसा भी सहयोग बार के लिए चाहिए, वह विधायक निधि से एवं व्यक्तिगत रूप से देंगे। छाता का नवनिर्मित बार हॉल उनके ही प्रयासों से बना हैं।
जिला जज डीके सिंह ने कहा कि छाता में बहुत मुकदमे लंबित पड़े हुए हैं। यहां पर कम से कम पांच कोर्ट होने चाहिए। श्री सिंह ने अधिवक्ताओ को आश्वासन दिया कि वह सीनियर डिवीजन कोर्ट की स्थापना कराकर रहेंगे। उन्होंने नये कोर्ट की स्थापना के लिए भूमि तलाश करने की बात कही। इससे पूर्व सभी अतिथियों को छाता तहसील के मुख्य द्वार पर बैंडबाजों के साथ नवनिर्मित बार हॉल तक बार के पदाधिकारी स्वागत कर लाए। नवनिर्मित बार हॉल के मुख्य द्वार के पास शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग तथा संचालन बार सचिव गोकलेश कटारा ने किया।
मुख्य रूप से बार के संयुक्त सचिव सुशील भारद्वाज, पूर्व बार अध्यक्ष अजय सिंह, राधा किशन यदुवंशी, चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, जिला महासचिव ठा. वीरी सिंह जादौन, प्रदेश महासचिव ठा. अभय पाल सिंह, रेवती सिंह, रामस्वरूप आढ़तिया, राजपाल सिंह भरंगर, यदुवीर सिंह, मलखान सिंह, यूनिस कुरैशी, श्याम सुंदर, वीरपाल मलिक, जिला पंचायत सदस्य कुमरचंद रावत आदि मौजूद थे।
News Link : http://m.jagran.com/uttar-pradesh/mathura-12129655.html