?
omega ck2129 replica breitling navitimer a24322 review replica watches uk rolex 6263 non paul newman daytona price vintage longines watches uk replica watches
बस्ती : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा दोनों ही सरकारें किसानों का हितैषी होने का दावा करती है जबकि सर्वाधिक छल इन्होंने ही किया। आगरा से लखनऊ के हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के किसानों के मुआवजा में दोहरा मानदंड अपनाया गया। इटावा के किसानों की भूमि का तो एक करोड़ दिया गया, जबकि अन्य क्षेत्र के किसानों को अधिकतम तीन लाख मुआवजा देकर सरकार ने चुप्पी साध ली। इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है।
चौधरी राजा लक्ष्मेश्वर ¨सह की स्मृति में राजभवन पुरानी बस्ती में रविवार को आयोजित किसान सशक्तीकरण गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को जनता के लिए बेहतर विकल्प भी बताया। कहा कि आज प्रदेश में केवल वहीं काम हो रहा है जहां मोटा कमीशन मिल रहा है। या फिर यूं कहें कि प्रदेश में कमीशनखोरों का राज है। चार साल से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। जल प्रबंधन न होने के कारण देश का बड़ा हिस्सा पीने के पानी तक को तरस रहा है।
जाट आरक्षण के सवाल पर घेरते हुए चौधरी ने कहा कि कोर्ट में केंद्र ने जाटों के संबंध में तथ्यात्मक आंकड़े नहीं रखे, जिससे उन्हें पिछड़ा वर्ग का आरक्षण नहीं मिल सका। उत्तर प्रदेश से निवेशक भाग रहे हैं। इसका सीधा कारण यहां शराब, भू व ट्रांसफर माफिया हाबी हैं।
पूर्व शिक्षा मंत्री डा. मसूद ने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं है। सपा सरकार के लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं। उन्हें आम जन की कोई ¨चता नहीं है।
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ¨सह चौहान ने कहा कि रालोद आम जन की ¨चता कर रही है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
आयोजक ऐश्वर्य राज ¨सह ने कहा कि प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा कमजोर है। गोष्ठी में पूर्व विधायक शिवकरन ¨सह, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह, अनिल दूबे, रजनीकांत मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, इरफान पिण्डारी, मौलाना नसीमुद्दीन कासमी सहित अन्य लोगों ने भी अपना विचार रखा।
कार्यक्रम का संचालन राय अंकुरम श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व राजा ऐश्वर्यराज ¨सह की अगुआई में सैकड़ों रालोद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, सुरेश ¨सह, जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह, रजनीकांत मिश्र, देवरिया जनपद अध्यक्ष जगदीश ¨सह, डबलू ¨सह, राजू ¨सह, राजेश ¨सह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय, बब्बू खान, कमल सोनकर आदि मौजूद रहे।
स्वागत में उमड़े रालोद कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता विक्रमजोत हर्रैया,बस्ती: रविवार को जनपद मुख्यालय पर आयोजित किसान संगोष्ठी में भाग लेने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी का जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा घघौवा पर भव्य स्वागत किया गया।
जहां पर उनके साथ रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ¨सह चौहान, फरीद अहमद, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह, महासचिव पारसनाथ पांडेय, देवधर दूबे, लट्टू ¨सह, प्रदीप अग्रहरि, पंकज, रामनिहाल, रामसुरेश, रामजनक यादव, सीताराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News Link : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/basti-13884809.html