?
omega ck2129 replica breitling navitimer a24322 review replica watches uk rolex 6263 non paul newman daytona price vintage longines watches uk replica watches
गोरखपुर, पटेल जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल की किसान मजदूर स्वाभिमान रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत पटेल केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने योगी सरकार से किसानों के लिए अलग बजट पेश करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने अधूरे वादे गिनाकर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया।
जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर पिछले साढ़े तीन साल में न तो केंद्र सरकार ने कुछ विशेष किया है और न ही छह महीने में योगी सरकार कुछ कर सकी है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करेंगे। आज कई फसलों में किसानों को एमएसपी भी नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर किसान दलहन की खेती के लिए आगे आए। करीब 33 प्रतिशत दलहन उत्पादन बढ़ा, लेकिन किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल पा रही। विधानसभा चुनाव के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में कराने का वादा किया था। ऐसा हो नहीं सका। सरकार ने गन्ना मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि की। इससे फसल की लागत नहीं निकल पा रही है।
हमने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर हम सरकार बनाएंगे तो राज्य स्तर पर किसान आयोग गठित करके किसानों के लिए अलग बजट पेश करेंगे। योगी सरकार को किसानों के दशा सुधारने के लिए इस तरह का कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर जयंत चौधरी ने युवाओं से सरदार पटेल के बारे में पढ़ने की अपील की। गोरखपुर को पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र बताते हुए कहा कि रालोद गोरखपुर उपचुनाव को लेकर विभिन्न धर्म निरपेक्ष दलों के संपर्क में हैं। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कुछ ने साथ देने का भरोसा दिया है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनेहर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, पूर्वी जोन अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्र ने किया। अध्यक्षता डॉ. सुधाकर पांडेय ने की। मंडल अध्यक्ष नर्वदेश्वर तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्र, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
News Link : http://www.amarujala.com/uttar-pradesh/gorakhpur/121509461075-gorakhpur-news